सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman, along with her lover, killed her husband by poisoning his drink in kashipur

प्रेम प्रसंग: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को शराब में जहर पिलाकर मार डाला, दोनों गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 04 May 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार

काशीपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की शराब में जहर मिलाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।

woman, along with her lover, killed her husband by poisoning his drink in kashipur
मृतक कुलवंत सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

काशीपुर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को शराब में जहर पिलाकर मार दिया। हत्या करने के बाद शव को एनएच-74 बाईपास पुल से नहर में फेंक दिया। मृतक की मां ने पुत्रवधू पर बेटे को अगवा करने और अनहोनी की आशंका जताते हुए आईटीआई थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके शव को एसडीआरएफ की मदद से गढ़ी हुसैन नहर से बरामद कर लिया है।

Trending Videos

एसएसपी अजय गणपति ने रविवार को घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला थाना स्वार जिला रामपुर यूपी निवासी चंद्रवती पत्नी रामप्रसाद ने बीती एक मई को आईटीआई कोतवाली में तहरीर सौंपी थी। इसमें कहा था कि उसका बेटा कुलवंत सिंह बीती 25 अप्रैल को घर पर यह कहकर गया था कि वह पत्नी गुड्डी के पास ग्राम धीमरखेड़ा पार का मंझरा काशीपुर जा रहा है। उसके बाद से बेटा लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने अपनी पुत्रवधू गुड्डी से बेटे के बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि वह शाम को ही घर जाने की बात कहकर चला था। इस दौरान कुछ लोगों से जानकारी जुटाने पर पता चला कि उसी दिन शाम को पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था। गुड्डी ने कुछ लोगों को बुलाया जो उसके बेटे को जबरदस्ती कार में उठाकर कहीं ले गए थे।

मां ने बेटे के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई थी। तब आईटीआई पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुत्रवधू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह को सौंपी गई थी।

जांच में महिला का आचरण मिला संदिग्ध

एसएसपी ने बताया कि विवेचना अधिकारी एसआई जसविंदर सिंह की जांच में पता चला कि कुलवंत सिंह की पत्नी गुड्डी का आचरण संदिग्ध है। यह जानकारी भी मिली कि कुलवंत सिंह की पत्नी गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी संतोषी माता मंदिर के सामने मसवासी स्वार जिला रामपुर से प्रेम प्रसंग है। इसके बाद मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाने पर पता चला कि 25 अप्रैल को गुड्डी व कपिल मौर्या घटनास्थल ग्राम धीमरखेड़ा पार का मंझरा में थे। तब पुलिस ने गुड्डी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की जिस पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका पति कुलवंत सिंह शराब पीने का आदी था और उसका उत्पीड़न करता था। उसकी इन हरकतों से तंग आकर उसने अपने प्रेमी कपिल मौर्या के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

महिला ने प्रेमी से मंगाया था जहर और शराब

आरोपी महिला ने बताया कि 25 अप्रैल को उसने अपने प्रेमी से सल्फास, शराब, बीयर और गिलास मंगवाए थे। इसके बाद उसके प्रेमी ने पति को शराब में सल्फास मिलाकर दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुलवंत के शव को कार में ले गए और तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच 74 बाईपास पुल से बहते पानी में फेंक दिया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर एसडीआरएफ के साथ शव की खोज शुरू की।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि कुलवंत का शव जसपुर क्षेत्र की गढ़ी हुसैन नहर से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी, एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, एसएसआई अरविंद बहुगुणा, एसआई जसविंदर सिंह, एएसआई दीपक चौहान आदि शामिल रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed