{"_id":"69f79f036d34aa9cec071ea7","slug":"intuc-resolves-to-repeal-anti-worker-labour-laws-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-140950-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इंटक ने मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इंटक ने मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 04 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान विवि श्रमिक कल्याण संघ के पंतनगर कार्यालय में सभा हुई। इसमें श्रमिकों के कल्याण का संकल्प लेते हुए मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की गई।
इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि इंटक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मजदूरों की मांगों को उठाता है। इंटक की स्थापना तीन मई 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के मार्गदर्शन में हुई थी। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट इन नए श्रम कानूनों को खत्म कराने के लिए संघर्षशील हैं। सभा में कार्यकर्ताओं से उनके संघर्षों में शामिल होने की अपील की गई।
वहां डॉ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, मनोहर बाल्मीकि और अभिलाख सिंह शामिल थे। प्रभाकर जोशी, राज नरेंद्र सिंह, श्याम सुंदर मिश्रा और राज पाल सिंह भी मौजूद थे। संवाद
-इंसेट
प्रमुख प्रस्ताव पारित
सभा में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। इनमें चार श्रम कोड को तत्काल रद्द करने की मांग प्रमुख रही। कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम मानदेय प्रतिमाह तीस हजार करने का प्रस्ताव पारित किया। गुड़गांव और नोएडा में मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन करने वाले श्रमिकों और श्रमिक नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की गई। भारत और प्रदेश सरकारों की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। संवाद
Trending Videos