सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bank Account Drained Immediately After Downloading Online Game

Udham Singh Nagar News: ऑनलाइन गेम डाउनलोड करते ही खाली हो गया बैंक अकाउंट

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bank Account Drained Immediately After Downloading Online Game
विज्ञापन
रुद्रपुर। फोन में ऑनलाइन गेम डाउनलोड करते ही बैंक अकांउट खाली हो गया। रुद्रपुर निवासी जितेश अरोड़ा ने दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मोबाइल पर एक मोटर बाइक गेम डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का उपयोग किया। इसी दौरान उनके फोन में एक अन्य एप्लिकेशन डाउनलोड हो गई, जिसके बाद उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 1.18 लाख रुपये कट गए। उन्हें जब इस का पता चला तो उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर सेल की टीम कथित एप्लिकेशन की जांच कर रही है।
Trending Videos


एपीके फाइल पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 1.17 लाख रुपये

रुद्रपुर। फोन में आई एपीके फाइल (एंड्रॉइड पैकेज किट) पर क्लिक करना एक युवक को महंगा पड़ गया। फाइल डाउनलोड होते ही साइबर ठगों ने 1.17 लाख रुपये की युवक को चपत लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव्स सिटी कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि 16 मार्च को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक एपीके फाइल का लिंक मिला। अनजाने में उन्होंने उसको डाउनलोड कर लिया। इसके अगले दिन 17 मार्च को उनके मोबाइल पर बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन का मैसेज आया जिसमें पता चला कि उनके खाते से 1.17 लाख रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए हैं। ठगी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed