{"_id":"6a835d5ff3f03c1bd20e7b87","slug":"benefits-of-two-high-tech-toilets-at-the-chaiti-mela-complex-will-soon-be-available-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-147590-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चैती मेला परिसर में दो हाईटेक शौचालयों का जल्द मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चैती मेला परिसर में दो हाईटेक शौचालयों का जल्द मिलेगा लाभ
Tue, 18 Aug 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ऐतिहासिक चैती मेले में हजारों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो हाईटैक शौचालयों का निर्माण करा रहा है। इसका कार्य जल्दी ही पूरा होने की उम्मीद है।
प्रत्येक वर्ष मां बाल सुंदरी देवी का चैती मेला चैत्र मास के दौरान लगता है। यह मेला लगभग एक महीने तक चलता है जिसमें सैकड़ों की संख्या में दुकानों के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचते हैं। साथ ही कई-कई दिन तक मंदिर मेला परिसर में रहकर मां भगवती की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या के मुताबिक पूर्व में बने सार्वजनिक शौचालय पर्याप्त नहीं होने और श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के पास और चैती चौराहा के पास दो हाईटैक शौचालयों का निर्माण करा रहा है। मेयर दीपक बाली ने बताया नगर निगम प्रशासन मेला परिसर में 76 लाख 87 हजार और 89 लाख 82 हजार रुपये की लागत से दो हाईटैक शौचालय बनवा रहा है। दोनों शौचालय में महिला-पुरुषों के लिए नौ-नौ शीटर होंगे। उन्होंने बताया शौचालयों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है लेकिन मानसून के चलते कई बार निर्माण बीच में रोकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया शीघ्र ही दोनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और आमजन को समर्पित कर दिया जाएगा।