फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students and competitive exam aspirants will benefit.

Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगी सुविधा

Tue, 18 Aug 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Students and competitive exam aspirants will benefit.
पुस्तकालय का उद्घाटन करते महापौर दीपक बाली, काशीपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, बीडीओ कमल किशोर प
काशीपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अब अध्ययन सुविधा उपलब्ध होगी। मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेंटर में वातानुकूलित भारत लाइब्रेरी का सोमवार का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

पुस्तकालय का उद्घाटन नगर निगम महापौर दीपक बाली, काशीपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा ने किया। दोनों ने पुस्तकालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन व ज्ञानवर्धन के लिए प्रेरित किया। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए शांत एवं सुविधाजनक वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष अध्ययन सामग्री व पुस्तकें और दैनिक समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। यह पुस्तकालय भारत सीएलएफ विकास खंड काशीपुर की ओर से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे, सहायक खंड विकास अधिकारी देशराज, ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, अजय यादव, उमेश बरमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed