{"_id":"6ad51847bae437c4780d2e13","slug":"bjp-gears-up-to-win-23-seats-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-150370-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 23 सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 23 सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर
Mon, 19 Oct 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। भाजपा की पिछले दिनों हुई विस्तारक वर्ग कार्यशाला में बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। तराई की 23 सीटों पर जीत के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना अनिवार्य है। प्रत्येक विधानसभा प्रभारी को अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यशाला में तय किया गया कि अगले 30 दिनों तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। विस्तारक गांव-गांव जाकर मतदाता सूची का सत्यापन और नए वोटरों को जोड़ने का काम करेंगे। वक्ताओं ने कहा था कि विस्तारक पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही 23 सीटों पर कमल खिलेगा। विधानसभा प्रभारियों को नियमित बैठकें, जनसंपर्क अभियान और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार तेज करने को कहा गया। फीडबैक सिस्टम को मजबूत कर जमीनी हकीकत से संगठन को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
इनसेट
प्रदेश की इन पांच सीटों पर रहेगी विशेष नजर
धारचूला, पिरान कलियर, मंगलौर, चकराता, जसपुर सीटें भाजपा इस बार जीतना चाहती है। इसके लिए भाजपा रणनीति के तहत कार्य कर रही है। ऊधमसिंह नगर की किच्छा विधानसभा सीट पर प्रदेश गठन के बाद पांच बार चुनाव हुए। 2012 और 2017 में भाजपा के राजेश शुक्ला ने यहां से दो बार जीत दर्ज की है। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का लक्ष्य इस सीट पर बड़ी जीत हासिल करना है।