सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Campaign will be launched to stop arbitrariness of vehicles, accountability will be fixed

Udham Singh Nagar News: वाहनों की मनमानी रोकने को चलेगा अभियान, जवाबदेही होगी तय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched to stop arbitrariness of vehicles, accountability will be fixed
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को उन्होंने जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि वाहन चालकों की मनमानी पर शिकंजा कसा जाए। लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय होगी। बैठक में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष की गई कार्रवाई में आई कमी पर एसपी क्राइम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करें। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ शाम के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी की जाए। ओवरस्पीड व ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed