{"_id":"69d958c31be54f6fe1038a87","slug":"people-standing-in-line-for-gas-surrounded-the-mayor-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-139746-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गैस के लिए लाइन में लगे लोगों ने मेयर को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गैस के लिए लाइन में लगे लोगों ने मेयर को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंडेन गैस एजेंसी में भीड़ बढ़ने और रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर लोग भड़क गए। शुक्रवार को बोरा गैस एजेंसी में पहुंचे मेयर को लोगों ने घेराव किया। उन्होंने कहा कि वह घंटों लाइन में खड़े है और उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इस पर मेयर ने प्रबंधक को फटकार लगाई।
शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा से लोगों ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से सिलिंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मेयर ने प्रबंधक से कहा कि जब गोदाम में स्टॉक मौजूद है तो जनता को लाइन में खड़ा करना गलत है।
उन्होंने एजेंसी प्रबंधक को हिदायत दी कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इंडेन गैस एजेंसी की तर्ज पर एजेंसी को भी सभी वार्डों के लिए एक स्पष्ट रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।
उपभोक्ताओं से अपील की कि उन्हें पर्ची लेने या बुकिंग के लिए एजेंसी में आने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस सीधे उनके द्वार तक पहुंचेगी। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, हरजीत राठी, छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, आशीष यादव, आकाश यादव, संदीप वाल्मीकि, विजय तोमर, अक्षित छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
सिलिंडर चोरी के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। सिलिंडर चोरी के आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शिव काॅलोनी निवासी सूरज पाल शर्मा ने झनकईया थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह राजीव नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कैटरिंग का काम करता है।
नौ अप्रैल 2026 की रात बैंक्वेट हॉल में प्रोग्राम चल रहा था। करीब 11:30 बजे वहां से उनका एक एलपीजी का खाली सिलिंडर चोरी हो गया। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे लोहियाहेड रोड पर एक युवक जो रात के प्रोग्राम में भी शामिल था वह उन्हें देखकर सिलिंडर छोड़कर भागने लगा।
उन्होंने साथियों के साथ पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कमल गुप्ता निवासी तिलक काॅलोनी, सुभाष नगर, बरेली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos