सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cars will speed up women's work

Udham Singh Nagar News: कार से महिलाओं के काम को मिलेगी रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 23 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cars will speed up women's work
विज्ञापन
गदरपुर। शाहकार कलस्टर और नारी शक्ति महिला संगठन रामबाग की महिलाओं ने कार खरीद ली है। इससे अब वह अपने काम को रफ्तार देंगी।

सोमवार को बीडीओ अतिया परवेज, एबीडीओ कुंदन सिंह बिष्ट ने समूह की महिलाओं को बोलेरो की चाबी सौंपी। नारी शक्ति रजाई ग्रोथ सेंटर रामबाग के परिसर में बोलेरो गाड़ी पहुंचने पर ग्राम संगठन की अध्यक्ष ज्योति सरकार, सचिव संगीता मंडल और कोषाध्यक्ष दीपिका सरकार ने विधिवत पूजा अर्चना की। एबीडीओ कुंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि एनआरएलएम और रीप परियोजना के सहयोग से ग्राम संगठन की महिलाओं ने अपने स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए वाहन खरीदने का प्रस्ताव दिया था। बोलेरो खरीदने के लिए रीप परियोजना से छह लाख रुपये और बैंक से तीन लाख रुपये प्राप्त हुए। ग्राम संगठन ने अपनी ओर से 1.74 लाख रुपये डालकर बोलेरो खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed