{"_id":"6a398a323ed72d8de60cb20c","slug":"system-finally-wakes-up-pedestrian-crossing-opened-at-parshuram-chowk-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-143270-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार जागा सिस्टम : परशुराम चौक पर पैदल यात्रियों के लिए खोला कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार जागा सिस्टम : परशुराम चौक पर पैदल यात्रियों के लिए खोला कट
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर परशुराम चौक पर बंद हुआ कट अब पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। अमर उजाला की अलर्ट करती खबराें व महिला की मौत के बाद मेयर विकास शर्मा ने लोनिवि, व्यापार मंडल व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फुट ओवरब्रिज का निर्माण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पैदल यात्रियों के लिए कट खोलने और जेब्रा क्रॉसिंग बनाने को कहा। इस दौरान उनकी मौजूदगी में कट खोला गया।
नैनीताल हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए परशुराम चौक का कट बंद किया गया था। कट बंद होने के बाद राहगीरों को हाईवे पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने को मजबूर थे। बीते दिनों इसी स्थान के पास सड़क पार कर रही एक महिला की जेसीबी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई थी। हादसे से पहले और बाद अमर उजाला ने सिस्टम को जगाने का प्रयास किया। मामले का संज्ञान लेते हुए मेयर विकास शर्मा ने सोमवार को मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कहा कि परशुराम चौक पर दोनों ओर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
-- -
यू-शेप में तैयार कराया गया कट
कट को यू-शेप में तैयार किया गया है ताकि इससे बाइक या अन्य वाहन नहीं निकल सकें और इसका उपयोग केवल पैदल आने-जाने वाले लोग ही कर सकें। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।