सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Moradabad Division is now conducting a survey for the Kashipur-Dhampur railway line.

Udham Singh Nagar News: अब मुरादाबाद मंडल कर रहा काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन का सर्वे

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 23 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The Moradabad Division is now conducting a survey for the Kashipur-Dhampur railway line.
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन सर्वे कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। इज्जतनगर मंडल ने सर्वे करने के बाद सर्वे रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल को सौंपी है। अब मुरादाबाद मंडल सर्वे कार्य कर रहा है जो अब अंतिम दौर में है। 62 किलोमीटर की रेलवे लाइन बनने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

काशीपुर-जसपुर-धामपुर के बीच बनने वाली रेल लाइन पिछले 15 वर्षों में फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाई है। कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाली इस लाइन का दो बार सर्वे भी हो चुका है। सर्वे के बाद 62 किमी लंबी रेल लाइन में से 38 किमी लाइन यूपी में आ रही है। लाइन पर जो बड़े पुल बनने हैं वह अधिकतर यूपी में आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों के बीच आपसी तालमेल नहीं होने के कारण योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। काशीपुर-धामपुर रेल लाइन का वर्ष 2011 में सर्वे हुआ फिर लगभग चार साल पहले दोबारा सर्वे होने के बाद भी योजना अधर में लटक गई है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच काठगोदाम से दून जाने वाला रेल मार्ग रामपुर-मुरादाबाद होकर जाता है। मुरादाबाद रेलवे जंक्शन होने के कारण कई बार ट्रेनों को कई-कई घंटे आउटर पर खड़ा रहना पड़ता है। ऐसे में दून जाने वाले यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफर में दाे घंटे की होगी कटौती
नई रेल लाइन बनने से दून की लगभग 50 किमी दूरी कम हो जाएगी और दो घंटे से समय भी कम हो जाएगा। काशीपुर-धामपुर जसपुर होकर लाइन बन जाए तो राज्यवासियों की यात्रा सुगम और सस्ती होने के साथ समय की भी बचत होगी। साथ ही काशीपुर और धामपुर रेलवे स्टेशन का विस्तार होने से व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ जाएंगी। मुरादाबाद नॉर्दन रेलवे के डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन के सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed