सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Census training program launched at three places in Jaspur

Udham Singh Nagar News: जसपुर में तीन स्थानों पर जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Census training program launched at three places in Jaspur
विज्ञापन
जसपुर। जनगणना 2027 के लिए क्षेत्र के तीन स्थानों पर पहले चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को वीडियो प्रोजेक्टर के जरिये प्रशिक्षण दिया।
Trending Videos


बृहस्पतिवार को ग्रामीण क्षेत्र के लिए पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज एवं ब्लॉक सभागार में शिक्षक और अन्य कार्मिकों को वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। नगर क्षेत्र के लिए जीजीआईसी सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक में एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार दलीप सिंह और बीडीओ केके कांडपाल ने कर्मियों को जानकारी दी। जीजीआईसी में पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट, ईओ उदयवीर सिंह और प्रशिक्षकों ने जनगणना पर्यवेक्षक और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया। जनगणना चार्ज अधिकारी तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होगा। 9 से 11 अप्रैल तक पहला चरण, 16 से 18 अप्रैल तक दूसरा चरण और 20 से 22 अप्रैल तक तीसरा चरण होगा। प्रशिक्षण के लिए कार्मिकों के 50-50 के बेच बनाए गए हैं। यहां प्रधानाचार्या ऋचा गुप्ता, ज्योति कुमारी, कृष्ण अवतार सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed