सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   35 acres of wheat crop destroyed due to high tension line breakage in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में हाईटेंशन लाइन टूटने से 35 एकड़ गेहूं की फसल राख

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
35 acres of wheat crop destroyed due to high tension line breakage in Rudrapur
विज्ञापन
रुद्रपुर। 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन टूटने से गंगापुर पटिया और लोहरी गांवों में तकरीबन 35 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस भीषण आग ने 12 किसानों को लाखों का नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर आग पर काबू पाया।
Trending Videos

घटना शाम 3:40 बजे उस समय हुई जब एक हाईटेंशन बिजली की लाइन टूट कर खेतों में गिर गई। चिंगारी से सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा का रुख तेज होने के कारण आग ने तेजी से पैर पसारे और देखते ही देखते करीब 35 एकड़ खेत आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि वे दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग की भयावहता को देखते हुए किसानों ने तुरंत अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग 10 ट्रैक्टरों की मदद से खेतों की जुताई करके आग की फैलने की गति को रोकने की कोशिश की गई। किसानों की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से आग को और अधिक फैलने से रोकने में कुछ हद तक सफलता मिली हालांकि तब तक बहुत नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

प्रशासन ने किया मौका मुआयना, किसानों ने मांगा मुआवजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। राजस्व विभाग के पटवारी विक्रम सिंह ने मौका मुआयना किया। उन्होंने जले हुए खेतों का जायजा लिया और प्रभावित किसानों से बातचीत की। प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। किसानों को उम्मीद है कि सरकार की ओर से उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा।
----
इन किसानों की जली फसल
अवधेश कुमार, आदित्य कुमार, अमित कुमार सिंह, अनुग्रह कुमार सिंह, कमलेश कुमार ढिल्लन, कमला सिंह की 9 एकड़ फसल जली। अविनाश कुमार सिंह, सुधीर कुमार की 9 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ी। इसी तरह रजनीश अरोरा, अरविंदर कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह की 10 एकड़ फसल व सुमन पांडे की सात एकड़ गेहूं की फसल जल गई।

किसानों ने आग लगने का कारण बिजली का तार बताया है। खेत में बिजली की टूटी तार बरामद हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। किसानों को आग से लाखों का नुकसान हुआ है। -महेश चंद्र, एफएसओ।
---
गेहूं कटाई के कारण संबंधित क्षेत्र की बिजली बिजली काटी गई थी। अर्थ वायर टूटने की बात सामने आई है। अर्थ वायर से करंट नहीं फैलता है। मामले की जांच की जा रही है। यदि सप्लाई बंद होने के दौरान बैक करंट आने से फसल में आग लगने की पुष्टि हुई तो संबंधित काश्तकारों को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। -राजीव चक्रवर्ती, ईई ऊर्जा निगम
-------
खेत में खड़ी गेहूं कि फसल जली



गूलरभोज। संतोष नगर निवासी दलवीर सिंह (लाडी) का गूलरभोज-गदरपुर मार्ग पर खेत है। शनिवार की दोपहर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। धुआं देखकर ग्रामीण व खेत मालिक मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया अन्यथा आसपास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ फसल भी आग कि भेंट चढ़ जाती। इधर जनप्रतिनिधियों ने शासन से पीड़ित किसान के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed