सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaitra Fair: Look, I have come to the market to be sold...

चैती मेला : लो आ गया हूं बिकने को मैं भी बाजार में...

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Fair: Look, I have come to the market to be sold...
विज्ञापन
काशीपुर। मां बाल सुन्दरी देवी के ऐतिहासिक चैती मेला परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित 21 दिवसीय निशुल्क शिविर का समापन हो गया। इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
Trending Videos

चैती मेला परिसर में आयोजित शिविर का समापन मुख्य अतिथि राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण की उपाध्यक्ष सीमा चौहान ने रेडक्राॅस ध्वज उतार कर किया। इससे पहले रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी चेयरमैन गुरनाम सिंह गामा, प्रधान पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री परिवार, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि, शिविर में रोगियों की सेवा में लगे चिकित्सकों व सहयोगियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सचिव अरुण पंत ने 21 दिवसीय शिविर के सफल संचालन की आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं काव्य सम्मेलन की शुरुआत गीतकार कवि सोमपाल प्रजापति ने मां शारदे की वंदना के साथ की। गीतकार कवि विजय प्रकाश कुशवाह ने - लो आ गया हूं बिकने को मैं भी बाजार में..., कवि शेष कुमार सितारा ने - सांस का हर सुमन वतन के लिए, जिंदगी भी हवन वतन के लिए..., ओज कवि शुभम लोहनी ने - राजनीति का बिगड़ा सब परिवेश दिखाई देता है..., गीतकार कवियत्री शालिनी शर्मा ने - मैं उसी की हमेशा दीवानी रही... रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गीतकार डॉ. प्रतोष मिश्रा ने जिंदगी क्यों हो रही अधीर, अभी तो मन में है कुछ पीर इसे थोड़ा गा लेने दे के साथ किया। कार्यक्रम के संयोजक कौशलेश गुप्ता रहे।
यहां पर सुरेंद्र मधुर, सोमपाल प्रजापति, जेके कटियार, डॉ. राजीव गुप्ता, जेपी अग्रवाल, बंटी सक्सेना, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, सरोज ठाकुर, विकास शर्मा, दीपक यादव, डॉ. योगेश चौहान, विमल गुड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed