सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaos on Holi, bullets fired at some places, and a youth attacked with a bottle at another place

Rudrapur: होली पर अराजकता, कहीं चली गोली तो कहीं युवक पर बोतल से हमला

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 05 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर में होली के दिन मामूली विवाद में इंदिरा कॉलोनी में बाइक सवारों ने एक युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। वहीं आवास विकास में कार सवारों ने एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। 

Chaos on Holi, bullets fired at some places, and a youth attacked with a bottle at another place
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद होली पर शहर में खूब अराजकता हुई। मामूली विवाद में इंदिरा कॉलोनी में बाइक सवारों ने एक युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। वहीं आवास विकास में कार सवारों ने एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। घायल युवक के सिर पर 12 टांके आए हैं। आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल भी तानी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी निवासी अंश ने बताया कि वह 12वीं का छात्र है। होली के दिन उसने घर की छत से सड़क पर जा रहे युवक के ऊपर पानी फेंक दिया था लेकिन पानी युवकों के ऊपर नहीं गिरा। आरोप है कि इसी के कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की बाइक पर चार युवक सवार होकर आए और घर के बाहर आते ही उसके ऊपर दो राउंड गोली चलाई और फरार हो गए। उसने कमरे के अंदर छिपकर खुद को बचाया। गोली चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसकी सूचना उसने डायल 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में पाल फोर्ड के पास कार सवारों ने मामूली विवाद में हिमांशु अरोरा के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। हमले में युवक का सिर फूट गया और सिर पर 12 टांके आए। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। हमले में जख्मी हिमांशु के दोस्त आशीष ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ होली मना रहे थे। इसी बीच कार सवार आए और मामूली बात पर हमलावर हो गए। हमले में उसके कंधे पर भी चोट आई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के फुटेज खंगाल रही है। हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed