सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hurt by her mother's scolding, the girl committed suicide by hanging herself

Rudrapur: मां की डांट से आहत युवती ने लगाई फांसी, अस्पताल से शव ले जाने पर पुलिस से नोकझोंक

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 05 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर के महेशपुर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।अस्पताल से शव ले जाने को लेकर परिजनों और पीआरडी जवानों के बीच नोकझोंक भी हुई।

Hurt by her mother's scolding, the girl committed suicide by hanging herself
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर में होली के दिन महेशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती फंदे पर लटकी मिली। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम के ले जाने लगे। इस बीच उनकी अस्पताल के पीआरडी जवान से तीखी नोकझोंक हो गई। थोड़ी देर बाद परिवार शव लेकर चला गया। सूचना पर पुलिस मृतका के घर पहुंची और शव को उठाकर मोर्चरी ले आई।

Trending Videos

बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र महेशपुर में 18 वर्षीय युवती का शव घर में फंदा पर लटका मिला। परिजन कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। लोगों की मदद से युवती को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पीआरडी के जवानों ने शव अस्थायी मोर्चरी में रखवा दिया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग शव घर ले जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने रोका तो परिजनों की उनसे नोकझोंक हो गई और परिवार के लोग शव घर लेकर चले गए। बाद में दरोगा चंदन बिष्ट, कांस्टेबल कृष्ण गांव में पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी लाए। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार युवती को मां ने किसी बात पर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed