सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami virtually greeted people on Holi

Udham Singh Nagar News: सीएम धामी ने वर्चुअल दी लोगों को होली की बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami virtually greeted people on Holi
विज्ञापन
खटीमा। ब्लॉक कार्यालय परिसर में बुधवार को थारू होली महा महोत्सव का आयोजन हुआ। देर शाम तक चले महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू समाज के लोगों को पर्व की बधाई दी।
Trending Videos

शाम चार बजे से शुरू हुए होली महा महोत्सव में थारू के साथ ही सभी समाज के लोगों ने भाग लिया। थारू लोक गायक-गायिकाओं के गीतों पर लोग झूमते नजर आए। वर्चुअल रूप से जुड़े मुख्यमंत्री धामी ने व्यस्तताओं के कारण महामहोत्सव में प्रत्यक्ष रूप से शामिल न हो पाने पर खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि थारू समाज की सांस्कृतिक अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली हैं। थारू समाज के रीति-रिवाज, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति के प्रति गहरा जुड़ाव राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। खटीमा ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए थारू संस्कृति गर्व का विषय है। विशेष रूप से थारू समाज की होली, जो कई दिनों तक उल्लास और उत्साह के साथ मनाई जाती है, अपनी विशिष्टता के लिए जानी जाती है।
वहां पर जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश जोशी, कनिष्ठ उप प्रमुख गौरव नेगी, सांसद प्रतिनिधि रवींद्र राणा, विमला बिष्ट, भुवन चंद्र भट्ट, सतीश भट्ट, पूनम राणा, सचिन राणा, शैलेंद्र राणा, पवन गिहार आदि थे।
---

सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध : सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। अटल आवास योजना में आय सीमा को व्यावहारिक बनाते हुए निर्माण लागत में वृद्धि की गई है। उधम सिंह नगर को योजना के तहत करोड़ों की सहायता दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जनजातीय परिवारों को आवास दिए गए। इस वर्ष प्राप्त आवेदनों में 28 प्रतिशत जनजातीय परिवारों के हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण हुआ है।
सीएम ने कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों व आईटीआई संस्थानों का विकास किया जा रहा है। इन विद्यालयों को कक्षा 12 तक अपग्रेड किया जा रहा है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। खटीमा, बाजपुर और गदरपुर में छात्रावासों व शैक्षिक अवसंरचना के विकास के लिए कार्य हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण दे रहे हैं। वन धन केंद्रों के माध्यम से उत्पादों को बाजार से जोड़कर आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ा रहे है। चक्रीय निधि व निवेश सहायता से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत लोगों को पेयजल, बिजली और गैस कनेक्शन दिए गए। साथ ही थारू विकास भवन के निर्माण व जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। सरकार बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता भी दे रही है। विकास को गति देने के लिए जनपदों में जनजाति कल्याण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करना जनजातीय समाज के सम्मान का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed