{"_id":"69bafe2384edb667510d7f9e","slug":"30-winners-were-honored-with-prizes-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-140474-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 30 विजेताओं को पुरस्कृत कर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 30 विजेताओं को पुरस्कृत कर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्राचार्या प्रो. डॉ. सुमिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के बैज अलंकरण से हुआ। इसमें 30 विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिए गए।
विभाग प्रभारी डॉ. स्नेह लता ने पीपीटी के माध्यम से विभाग की आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पूरे शैक्षणिक सत्र में विभाग ने भारतीय पारंपरिक ज्ञान पर एक दिवसीय सेमिनार, एमएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र -छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम, करियर काउंसलिंग व्याख्यान, शैक्षणिक भ्रमण तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
प्राचार्या ने लता नेगी, मोहम्मद समीर, साक्षी यादव, आर्जव रतूड़ी, सुमेरा सिद्धीकी, सुमेरा सिद्दीकी, श्रेया गौनियल, उन्नति सारस्वत, मानसी कांडपाल, कुमकुम कश्यप, महक पवार, छवि सक्सेना, संध्या, कशिश शर्मा, सुनिधि चौहान, सुरभि, जगरूप सिंह, नदीम अहमद, सुभांगी सहित 30 विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया।
इस दौरान विभागीय परिषद के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र मोहम्मद समीर एवं छात्रा लता नेगी को बेस्ट परफॉर्मर घोषित कर पुरस्कृत किया गया। वहां, डॉ. रेनू, डॉ. अवनीन्द्र रावत, डॉ. राजेन्द्र परिहार, राजेन्द्र सिंह, रमेश मौजूद रहे।
Trending Videos