सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A massive fire broke out in a confectionery shop, burning goods worth lakhs.

Udham Singh Nagar News: कन्फेक्शनरी की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जला

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 19 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a confectionery shop, burning goods worth lakhs.
विज्ञापन
सितारगंज। क्षेत्र में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण कन्फेक्शनरी की एक दुकान में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में दुकान में रखा करीब 12 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos




दुकान मालिक जयंत बैरागी बीस साल से शक्तिफार्म के वार्ड नंबर चार में सिडकुल स्थित गुजरात अंबुजा की निर्माणाधीन कंपनी के सामने दुकान चला रहे हैं। मंगलवार रात को वह परिवार के साथ दुकान में ही सो रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे बिजली के तारों से चिंगारी निकलने लगी जिससे वे घबरा गए। जयंत परिवारजनों को लेकर दुकान से बाहर निकल गए। देखते ही देखते दुकान में एक तेज विस्फोट हुआ और आग की लपटें तेजी से फैल गईं। कुछ ही देर में दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दुकान में रखे छह फ्रिज, काउंटर और कन्फेक्शनरी का पूरा सामान जल गया। दूध, दही, घी और पनीर जैसे खाद्य पदार्थ भी आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा गृहस्थी का सामान और दो लाख रुपये नकद भी जलकर नष्ट हो गए। जयंत बैरागी के अनुसार उन्हें करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed