{"_id":"69bafd8079a4eb41a507c3b2","slug":"women-started-getting-benefits-from-the-schemes-of-the-labour-department-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-138654-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: श्रम विभाग की योजनाओं का महिलाओं को मिलने लगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: श्रम विभाग की योजनाओं का महिलाओं को मिलने लगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत महिला श्रमिकों को अब श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। विभाग शिविरों, कैंपों और हेल्पलाइन सेवाओं के जरिए महिलाओं को जागरूक कर रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब तक 800 से अधिक महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
श्रम विभाग के अनुसार, ईएसआई, पीएफ और मातृत्व लाभ जैसी योजनाओं से जुड़ने वाली महिला श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां जानकारी के अभाव में कई महिलाएं इनसे वंचित थीं, वहीं अब कैंपों के माध्यम से उन्हें सीधे पंजीकरण और लाभ दिलाया जा रहा है।
सिडकुल की फैक्टरी में कार्यरत कविता देवी ने बताया कि पहले उन्हें पीएफ और ईएसआई की जानकारी नहीं थी लेकिन विभाग के शिविर में जाने के बाद उन्होंने पंजीकरण कराया और अब उन्हें चिकित्सा सुविधा के साथ अन्य लाभ भी मिल रहे हैं।
एएलसी केके गुप्ता ने बताया कि महिला श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Trending Videos