{"_id":"6a32f6251452586381033ce3","slug":"collision-between-dumper-and-tractor-trolley-on-highway-commotion-ensues-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-144632-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर। काशीपुर हाईवे पर गांव कनौरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास डंपर और पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। गुस्साए दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
बुधवार सुबह एक डंपर सुल्तानपुर पट्टी की तरफ जा रहा था। पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली उसी दिशा में जा रही थी। कनौरा के पास दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर से टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर डंपर हाईवे किनारे जा घुसा। इस पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। हंगामा होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। हादसे से हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। संवाद