{"_id":"6a32f77b1c2d9f252a06bd11","slug":"worker-dies-after-ammonia-gas-cylinder-explodes-panicked-residents-flee-homes-for-the-fields-rudrapur-news-c-8-1-hld1014-786014-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अमोनिया गैस सिलेंडर फटने से श्रमिक की मौत, दहशत में घर छोड़ खेतों की ओर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अमोनिया गैस सिलेंडर फटने से श्रमिक की मौत, दहशत में घर छोड़ खेतों की ओर भागे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गदरपुर। नगर के वार्ड नंबर चार में स्थित एक बर्फ फैक्टरी में अमोनिया गैस का सिलेंडर फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि गैस रिसाव से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आंखों में जलन और घबराहट महसूस होने पर लोग अपने घरों से निकलकर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
वार्ड नंबर चार में गदरपुर निवासी राजकुमार की भोला आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में शाम करीब छह बजे अचानक अमोनिया गैस के सिलेंडर में रिसाव होने लगा। रिसाव की भनक लगने पर फैक्टरी में कार्यरत श्रमिक राजेंद्र कुमार (65) निवासी गणेशपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) छत पर जाकर रिसाव को रोकने की कोशिश करने लगा। इसी बीच जोरदार धमाके के साथ अमोनिया गैस का सिलेंडर फट गया और राजेंद्र कुमार चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा। जोरदार धमाके और रिसाव होने से वार्ड वासियों में अफरा तफरी मच गई। तमाम लोग आंखों में जलन और घबराहट होने पर घरों से निकलकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना पर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा, फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने छत पर अचेत राजेंद्र कुमार को चारपाई से बनाए गए अस्थायी स्ट्रेचर के जरिए नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने भी मौके पर आकर फैक्टरी प्रबंधन से जानकारी ली।
-
पहले भी हो चुकीं है मामूली गैस रिसाव की घटनाएं
मामले की गंभीरता को देखते हुए 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। लोगों ने बताया कि फैक्टरी में पहले भी मामूली रूप से अमोनिया गैस के रिसाव की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने घनी आबादी के बीच संचालित फैक्टरी को बंद करने की मांग उठाई। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आबादी क्षेत्र में संचालित फैक्टरी को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
फोटो लाइन
191818- बर्फ फैक्ट्री की छत पर अचेत अवस्था में पड़े श्रमिक को देखते लोग
फोटो स्रोत : संवाद
194630-वार्ड नंबर चार स्थित भोला आइस एंड कोल्ड स्टोरेज