सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smart meters installed in Rampura under police and PAC security.

Udham Singh Nagar News: रंपुरा में पुलिस, पीएसी के पहरे में लगाए स्मार्ट मीटर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Smart meters installed in Rampura under police and PAC security.
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के संवेदनशील इलाके रंपुरा में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ऊर्जा निगम के एसई के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभाला। पुलिस और पीएसी के पहरे में निगम की 111 टीमों ने करीब 800 उपभोक्ताओं के वहां स्मार्ट मीटर लगाए।

बुधवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती, अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता केके पंत, उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा, अंशुल मदान, अवर अभियंता पारुल चौधरी, कुलदीप राठी, उमेश राना निगम की 111 टीमों के साथ रंपुरा पहुंचे। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया। भ्रांतियों पर ध्यान न देने की अपील की। तकनीकी कर्मियों के साथ ही स्मार्ट मीटर एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे। शाम तक करीब आठ सौ मीटर लगाए जा चुके थे। मीटर लगाने का काम जारी था। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान कोई भी विरोध देखने को नहीं मिला। एसई ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को रियल टाइम बिजली खपत की जानकारी मिलेगी। बिलिंग में पारदर्शिता आएगी। स्मार्ट मीटर पहले की तरह पोस्टपेड है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की शंका नहीं करनी चाहिए। -मुनीश चंद्रा, एसई ऊर्जा निगम रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed