फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crucial meeting in Rudrapur: Congress to brainstorm in Kharge's presence; strategy for 2027 to be discussed

रुद्रपुर में अहम बैठक: खरगे की मौजूदगी में कांग्रेस का मंथन, 2027 की रणनीति पर होगी चर्चा

Sun, 09 Aug 2026 11:36 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:36 AM IST
सार

रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को पार्टी की अहम बैठक में शिरकत की। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार के खिलाफ जनांदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Crucial meeting in Rudrapur: Congress to brainstorm in Kharge's presence; strategy for 2027 to be discussed
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद मौजूद हैं। खरगे के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

विज्ञापन


बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनांदोलन की रणनीति पर मंथन होगा। खरगे जिलावार संगठन की स्थिति की समीक्षा कर कमजोर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दे सकते हैं।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद हैं। करीब एक घंटे की बैठक के बाद खरगे पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed