फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sweat poured in the block-level competition; now, they will showcase their mettle at the district level.

Udham Singh Nagar News: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बहाया पसीना, अब जिला स्तर पर दिखाएंगे दमखम

Sun, 09 Aug 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 09 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sweat poured in the block-level competition; now, they will showcase their mettle at the district level.
बाजपुर में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
बाजपुर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर चयनित होने के लिए अंडर-14 से अंडर-23 तक अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। चयनित प्रतिभागी 12 से 14 अगस्त तक मनोज सरकार स्टेडियम में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

ब्लाॅक क्रीड़ा माध्यमिक समन्वयक महेश रावत ने बताया कि विकास खंड स्तर बालिका के 14 से 17 आयु वर्ग में एथलैटिक्स में अर्शदीप कौर, वैष्णवी कौर, फुटबॉल में मुंजाल और सिमरन, कबड्डी में रचना चौहान, 19 से 21 आयु वर्ग में एथलेटिक्स में जसकिरण कौर ने बाजी मारी। नगर पालिका स्तर पर 14 से 17 आयु वर्ग में कबड्डी में ज्योति, ताइक्वांडो में एकता, 17 से 19 आयु वर्ग में कबड्डी में भूमिका, बालक विकास खंड स्तर 14 से 17 आयु वर्ग बैडमिंटन में दिवाकर, एथलेटिक्स में अमृत मैनी और गौरव गोला, कबड्डी में खेम सिंह और जतिन, ताइक्वांडो में गुरप्रीत सिंह जीते। 17 से 19 आयु वर्ग के ताइक्वांडो में रिंकू, फुटबॉल में निशांत और गंगा, एथलेटिक्स में कुणाल और सुरेश, 17 से 19 आयु वर्ग कबड्डी में दीपंकर मंडल, एथलेटिक्स में सागर का चयन जिला स्तर के लिए हुआ। चयनित खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह और स्पोर्ट किट के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे। वहां ब्लाक समन्वयक डोरी लाल, पवन राणा, रघुवीर सिंह, जसवंत भारती, सतपाल सिंह, गौरव उपाध्याय, कृष्ण कुमार शर्मा, सुनीता, प्रीति, सुमन बाला आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed