फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   death after Bike rider falls 40 feet below the road into a field in rudrapur

UK: सड़क से 40 फीट नीचे खेत में गिरा बाइक सवार, अस्पताल में मौत पर हंगामा; डॉक्टर पर इलाज में देरी का आरोप

Thu, 20 Aug 2026 06:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 20 Aug 2026 06:55 PM IST
सार

रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर 40 फीट नीचे खेत में गिर गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
death after Bike rider falls 40 feet below the road into a field in rudrapur
जिला अस्पताल के बाहर शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार 40 फीट नीचे खेत में गिर गया। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने पीएमएस का घेराव कर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गदरपुर के नंदपुर निवासी जितेंद्र (23) पुत्र कल्याण सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:45 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। बताया गया कि दिनेशपुर फ्लाईओवर के पास उसके जूते का फीता बाइक के पहिये में फंस गया और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जितेंद्र करीब 40 फीट नीचे खेत में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे उसके सहकर्मी और उसकी कंपनी के प्लांट हेड नरेश अरोड़ा ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में देरी की और साथियों के हंगामे के बाद ही इलाज शुरू किया लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण जितेंद्र की 10 मिनट बाद ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। बेटे की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद जितेंद्र को जब अस्पताल लाया गया तो शुरुआत में उसके शरीर से रक्तस्राव नहीं हो रहा था।

आरोप है कि इलाज के दौरान अचानक तेज रक्तस्राव शुरू हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने पीएमएस का घेराव कर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।

हादसे में घायल युवक का तत्काल इलाज शुरू किया गया। गंभीर रक्तस्राव और बायीं फीमोरल आर्टरी (धमनी) के क्षतिग्रस्त होने से वह शॉक में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग पर टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए हैं। - डॉ. एएम शर्मा, पीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed