सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death threat to Chairman; FIR registered.

Udham Singh Nagar News: चेयरमैन को जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Death threat to Chairman; FIR registered.
विज्ञापन
सितारगंज। नगर पंचायत सभागार में बैठक के दौरान चेयरमैन सुमित मंडल के साथ गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला करीब एक माह पुराना है। 18 मई को नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित की अध्यक्षता में हो रही बैठक में पूर्व चेयरमैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष और सहकारी समिति अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसी दौरान वार्ड संख्या तीन निवासी अभिषेक सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल के साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज करने लगा। मना करने पर उसने चेयरमैन को जान से मारने की धमकियां दीं। सुमित मंडल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी को सौंपी है। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि मामले की विवेचना प्रचलित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed