{"_id":"6a84a7f2b1c4c9446c052f17","slug":"deep-potholes-on-busy-roads-have-become-a-nightmare-for-commuters-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-147628-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: व्यस्त मार्गों के गहरे गड्ढे लोगों के लिए बने आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: व्यस्त मार्गों के गहरे गड्ढे लोगों के लिए बने आफत
Wed, 19 Aug 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के कोर्ट रोड संडे मार्केट चौराहा पर बने गड्ढे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। शहर के व्यस्त मार्गों पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। आए दिन दोपहिया व तिपहिया वाहन चालक इनमें फंस कर चोटिल हो रहे हैं।
कुंडेश्वरी व कोर्ट को जाने वाला मार्ग और बंद पड़ी शुगर मिल से खड़कपुर देवीपुरा को जाने वाले मार्ग पर कई-कई फीट गहरे गड्ढे हर वक्त हादसों को न्यौता दे रहे हैं। कोर्ट रोड पर संडे मार्केट, चौराहा के पास पूरी सड़क गड्ढों में बदल चुकी है। आसपास के दुकानदारों ने बताया दिन में कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लोगों ने बताया जब से यह मार्ग द्रोण मिनी बाईपास से जुड़ा है, वाहनों की भारी आवाजाही होती है। ऐसे में वाहन चालक अन्य वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हो जाते हैं जबकि इस मार्ग से एसडीएम के अलावा तमाम आला अफसरों की आवाजाही होती लेकिन किसी को इस मार्ग के गड्ढे नजर नहीं आते हैं।
वहीं शुगर मिल-खड़कपुर देवीपुरा मार्ग के दुकानदारों ने बताया सड़क पर गहरे गड्ढे होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। यह मार्ग महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी बनने के बाद डायवर्ट रूट में परिवर्तित होने से भारी वाहनों की 24 घंटे आवाजाही होती है। रात में डंपर, ट्रक व ट्रेक्टर-ट्राॅली चालक काफी तीव्र गति से वाहनों को इस सड़क पर दौड़ाते हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
कोट--
पोस्ट मानसून के तहत टेंडर प्रक्रिया की गई है। लगभग एक महीना प्रक्रिया होने में लग जाएगा। तब तक मानसून की बारिश भी थम जाएगी। इसके बाद दोनों मार्गों पर पैचवर्क कराया जाएगा। -परवेज आलम, एई, लोनिवि

कोट