सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for Khadi clothing rises during the summer season; the youth are also showing a preference for it.

Udham Singh Nagar News: गर्मी के सीजन में खादी के कपड़ों की बढ़ी डिमांड, युवा भी कर रहे पसंद

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for Khadi clothing rises during the summer season; the youth are also showing a preference for it.
विज्ञापन
काशीपुर। गर्मी में खादी के कपड़े शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं। यही वजह है कि इसकी मांग बढ़ गई है। खादी भंडार की दुकान पर लोग खादी के कपड़े खरीदने पहुंच रहे हैं। सप्ताह भर में ही खादी की कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है।

खादी को युवा भी पसंद कर रहे हैं। खादी के कपड़े पसीना सोख लेते हैं और गर्मी से राहत भी मिलती है। शोरूम संचालक भामलपुर, मेरठ, मुंबई आदि शहरों से सूती और खादी के विभिन्न श्रेणियों के कपड़े मंगा रहे हैं। शोरूम में 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये प्रति मीटर तक के खादी कपड़े उपलब्ध हैं। पहले नेता और बुजुर्ग खादी के कपड़े से बने परिधानों को पहनते थे, लेकिन अब खादी के कपड़ों की मांग युवाओं में भी बढ़ी है। खादी भंडार के कविंद्र सिंह ने बताया कि खादी के कपड़े के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। लोग हल्के कपड़े के साथ खादी को बेहद पसंद कर रहे हैं। खादी भंडार में सफेद और रंगबिरंगी खादी के कपड़े उपलब्ध हैं जो लोगों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्ती और जैकेट का फैशन बरकरार
खादी भंडार के कविंद्र सिंह ने बताया कि खादी की कुर्ती और जैकेट का फैशन बरकरार है। युवतियां जीन्स, पेंसिल पैंट से लेकर प्लाजो के साथ मैचिंग कलर की कुर्ती पहन सकती हैं। नेहरू जैकेट से लेकर मोदी जैकेट की भी मांग है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed