सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for re-conducting semester exams for deprived students

Udham Singh Nagar News: वंचित छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षा दोबारा कराने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for re-conducting semester exams for deprived students
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते छात्र-छात्राओं के परीक्षा से वंचित रहने के मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्रशासन से दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।

बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मंगलवार को महाविद्यालय में छठे सेमेस्टर की परीक्षा थी। इसमें कई छात्र-छात्राओं के समय से आने के बावजूद जबरन बाहर निकाल दिया गया। इसके चलते कई छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट गई जिसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय की थी। छात्र-छात्राओं के पास परीक्षा आवेदन पत्र भी था। कहा कि पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का परीक्षा आवेदन पत्र नहीं आ रहा था जबकि परीक्षा शुल्क भी जमा किया गया था। सूचना के लिए जब विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचे तो, कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा दिलवाने से मना कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए वंचित छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की। वहां पर दीपिका कश्यप, रविंद्र सिंह, दिव्या, ऋचा, गंगा, नाजिश, मुस्कान, कशिश, जीशान, सुमित सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed