सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Devbhoomi's steps moved from resolution to accomplishment: CM

संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़े देवभूमि के कदम : सीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devbhoomi's steps moved from resolution to accomplishment: CM
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मेडिकल कॉलेज परिसर में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सीएम ने वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। अब चार साल के बाद हम गर्व से कह सकते हैं कि वो संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।
Trending Videos

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में बाबा केदारनाथ की दिव्य धरा से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा इसलिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के शब्दों को चरितार्थ करने के संकल्प के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतृत्व में सरकार ने चार वर्षों में जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल व हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत कर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया है, वहीं विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास का विजन प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि बीते एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और ही प्रति व्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, वहीं स्टार्टअप की संख्या सात सौ से बढ़ कर 1750 हो गई है। सीएम ने कहा कि नीति आयोग की ओर से जारी वर्ष 2023-24 के सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड को प्रथम स्थान प्राप्त होने से राज्य सरकार के प्रयासों पर मुहर लगी है।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हम सीएम धामी की सरकार के चार साल का उत्सव मना रहे हैं। ये ऐतिहासिक दिन हैं। वहां प्रभारी मंत्री जितेंद्र गौतम, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु जोशी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उषा रावत आदि थे।
--
पुस्तिका का हुआ विमोचन
कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित संकल्प से सिद्धि, विकसित उत्तराखंड पुस्तिका का अतिथियों ने विमोचन किया।
--
मरीजों को इलाज, समूहों को मिला अनुदान
रीप परियोजना के तहत पांच स्वयं सहायता समूहों को छह-छह लाख के अनुदान चेक दिए गए। कृषि विभाग ने पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उद्योग विभाग ने 10 युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, समाज कल्याण विभाग ने दो दिव्यांगों को बैटरी ट्राईसाइकिल, दो को व्हील चीयर और दो जरूरतमंदों को कान की मशीन दी। मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1530 लोगों का फुटफॉल दर्ज किया गया। शिविर के दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 82 गर्भवतियों की जांच कर परामर्श दिया गया। हड्डी रोग विभाग में 80 मरीजों का इलाज किया गया। एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत 246 लोगों की जांच की गई। टीबी जांच के लिए 57 एक्स-रे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed