सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rising demand for ethanol will increase maize production

Udham Singh Nagar News: इथेनॉल की बढ़ती मांग से बढ़ेगा मक्का उत्पादन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rising demand for ethanol will increase maize production
विज्ञापन
सितारगंज। इथेनॉल की बढ़ती मांग के तहत मक्का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से गांव घुसरी में मक्का क्षेत्र दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
Trending Videos

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक डॉ. रामनिवास ने कहा कि वर्तमान में भारत में 10-12 मिलियन टन (1 करोड़ से 1.2 करोड़ टन) मक्का का उपयोग इथेनॉल उत्पादन में किया जा रहा है, जिसे भविष्य में और बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसंधान सहायक डॉ. मनीष ककरालिया ने किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीकों, खाद एवं सिंचाई प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने मक्के को ढेर में रखने से बचने और नेचुरल या आर्टिफिशियल ड्रायर के उपयोग पर भी जोर दिया गया।
परियोजना प्रबंधक डॉ. एसएल जाट ने बताया कि केंद्र सरकार की इथेनॉल नीति के चलते मक्का की मांग बढ़ रही है। 2025-26 में देश का मक्का उत्पादन 50 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान है। साथ ही, ईरान-इस्राइल युद्ध से वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने से भारत में इसकी मांग और बढ़ रही है। संचालन यंग प्रोफेशनल बजरंग जाखड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed