सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dirt in Teenpani Dam, chemical poison dissolving in Kalyani

Udham Singh Nagar News: तीनपानी डैम में गंदगी, कल्याणी में घुल रहा रासायनिक जहर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dirt in Teenpani Dam, chemical poison dissolving in Kalyani
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में नदियों का हाल बदहाल हो रहा है। बैगुल नदी से निकली नहर अब साफ पानी की नहीं बल्कि फैक्टरियों के रसायनयुक्त कचरे की धारा बन चुकी है। हालात यह है कि नहर का पानी निरंतर गंदा हो रहा है लेकिन प्रदूषण नियंत्रण विभाग की कार्रवाई कागजों तक सीमित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैगुल नदी से निकलने वाली यह नहर आगे डैम पार कर गंगापुर रोड से होकर हल्दी नाले के रूप में बहती है लेकिन डैम और आसपास का पूरा क्षेत्र कूड़े और गंदगी से पट हुआ है। प्लास्टिक, औद्योगिक कचरा और दुर्गंध से हालात ऐसे हैं कि आसपास रहना तक लोगों के लिए कठिन हो जाता है।
Trending Videos

वहीं, ईएसआईसी अस्पताल के पीछे गुजर रही कल्याणी का हाल भी बदहाल हैं। फैक्टरियों से छोड़े जा रहे रसायनयुक्त पानी से नदी का पानी काला और बदबूदार हो चुका है। पूर्व में दोनों नदियों में गंदगी और रसायनयुक्त पानी छोड़े जाने की घटना पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सिंचाई विभाग समेत कई अन्य विभागों को भी जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरियों और कंपनियों को पहले भी कई बार चेतावनी के साथ कुछ सिडकुल से बाहर की कंपनियों को चिह्नित किया गया है। कल्याणी नदी में शहर के तमाम नालों का पानी भी डाला जा रहा है। एक बार फिर जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - एसपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed