फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drainage plan approved, political heat rises... Mayor claims personal effort, MLA highlights struggle since 2022.

Udham Singh Nagar News: ड्रेनेज प्लान पास, सियासत तेज... मेयर बोले मेरा व्यक्तिगत प्रयास, विधायक ने गिनाए 2022 से संघर्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drainage plan approved, political heat rises... Mayor claims personal effort, MLA highlights struggle since 2022.
रुद्रपुर। शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने वाले 786.73 करोड़ रुपये के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मंजूरी मिलते ही अब सत्ता पक्ष में श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है। योजना की घोषणा के साथ ही मेयर और विधायक दोनों इसे अपनी उपलब्धि बताने में जुट गए हैं। दोनों नेताओं के बयानों से साफ है कि चुनावी साल से पहले इस बड़ी योजना का क्रेडिट कोई भी छोड़ना नहीं चाहता। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मास्टर ड्रेनेज प्लान रुद्रपुर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है लेकिन अब देखना होगा कि श्रेय की लड़ाई में काम की गति कहीं धीमी न पड़ जाए। जनता को योजना से राहत कब मिलेगी, यह आने वाले समय में ही तय होगा।
विज्ञापन

----
आमने-सामने
मेयर विकास शर्मा का कहना है कि इस योजना को पास कराने के लिए मैंने व्यक्तिगत स्तर पर लगातार प्रयास किए। अधिकारियों और शासन से कई बार बैठकें कीं। कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से व्यक्तिगत मुलाकात कर शहर को स्थायी जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति मिलने से रुद्रपुर को भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

---
विधायक शिव अरोरा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि यह मेरी मेहनत का नतीजा है। मैं विधायक बनने के बाद वर्ष 2022 से ही मास्टर ड्रेनेज सिस्टम के मुद्दे को लगातार उठा रहा था। विधानसभा में भी इसे जोर-शोर से रखा था। सरकार ने हमारी मांग को स्वीकार किया है। उन्होंने इस योजना को बड़ी उपलब्धि बताते हुए सीएम धामी का विशेष आभार जताया। कहा कि आने वाले समय में रुद्रपुर काे जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्या है योजना
शासन से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 441.79 करोड़ रुपये से काम शुरू होगा। योजना के तहत शहर में 61 नए नाले बनाए जाएंगे। 67 किलोमीटर सेकेंड्री ड्रेन का जाल बिछाया जाएगा और जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए पांच पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बरसात में हर साल डूबने वाले ट्रांजिट कैंप, आवास विकास, गल्ला मंडी और मुख्य बाजार क्षेत्र के लोगों को इस योजना से सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed