सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Faces light up over wage hike; a wave of joy sweeps through the workforce.

Udham Singh Nagar News: वेतन बढ़ोतरी से खिले चेहरे, श्रमिकों में खुशी की लहर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 04 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Faces light up over wage hike; a wave of joy sweeps through the workforce.
विज्ञापन
रुद्रपुर। लंबे इंतजार के बाद न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी का आदेश अब धरातल पर लागू होने की तैयारी में है जिससे मजदूरों और श्रमिकों में खुशी की लहर है।
Trending Videos

मई माह से संशोधित वेतन मिलने की खबर मिलते ही औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के चेहरे खिल उठे हैं। श्रम विभाग की ओर से 2024 में घोषित वेतनमान को लागू करने के निर्देश के बाद अब अकुशल श्रमिकों को 13,800 रुपये, अर्ध कुशल को 15,100 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,900 रुपये मासिक वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
सिडकुल, पंतनगर और रुद्रपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। कई मजदूरों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में बढ़ा हुआ वेतन उनके परिवार के खर्चों को संभालने में बड़ी राहत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
काफी समय से वेतन बढ़ने का इंतजार था। अब बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च में थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं श्रमिक बेहतर कार्य भी करेंगे जिससे कंपनियों को भी लाभ होगा। - दिनेश तिवारी, अध्यक्ष, श्रमिक संयुक्त मोर्चा
सरकार का यह कदम राहत भरा है। इससे श्रमिकों को आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा और महंगाई के इस दौर में बढ़ा हुआ वेतन उनके परिवार के खर्चों को संभालने में बड़ी राहत देगा। अजित तोमर, सिडकुल कर्मचारी

सभी प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए हैं कि मई के पहले सप्ताह से ही नए वेतनमान के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। ओवरटाइम और अन्य भत्तों को भी नियमानुसार देने की बात कही गई है। - अरविंद सैनी, सहायक श्रम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed