{"_id":"6a32f57eea8a100e45049ccf","slug":"financial-approval-granted-for-the-construction-of-three-roads-in-sitarganj-sitarganj-news-c-242-1-rdp1022-143037-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सितारगंज में तीन सड़क के निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सितारगंज में तीन सड़क के निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज। शासन ने तीन ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 253.08 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। शासन ने सड़क निर्माण के लिए 30 हजार रुपये की टोकन राशि को भी जारी कर दिया है।
अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने पत्र जारी कर बताया कि राज्य योजना से सितारगंज विधानसभा के अंतर्गत शक्ति फार्म के गांव गुरुग्राम में मनीमोहन के घर से सुशील मंडल के घर तक व बस घर मुख्य मार्ग से सुंदर नगर होते हुए नल की ओर तक करीब 3.5 किमी सड़क निर्माण के लिए 88.76 लाख, शक्तिफार्म के गांव रंजीत नगर से गांव सुरेंद्रनगर में बाबा तारकनाथ धाम मंदिर होते हुए मुख्य मार्ग तक 3.5 किमी सड़क निर्माण के लिए 89.87 लाख और गांव कल्याणपुर माझरा मुख्य मार्ग से किशन सिंह पंतौला के घर तक 0.85 किमी सड़क निर्माण के लिए 74.45 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
बताया कि सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है। जेई सत्यपाल सिंह ने बताया कि सड़क की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इधर, सड़क निर्माण को स्वीकृति दिलाने के लिए ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया है। संवाद