Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire breaks out in furniture warehouse in kashipur

काशीपुर में आधी रात आग से अफरातफरी: तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम जला, आसपास के घरों को खतरा

Thu, 12 Nov 2026 12:59 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 12 Nov 2026 12:59 PM IST
सार

काशीपुर नगर के चीमा चौराहे के समीप रात को एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल और पुलिस के 100 से अधिक कर्मचारी नौ अग्निशमन वाहनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Fire breaks out in furniture warehouse in kashipur
फर्नीचर के गोदाम में आधी रात भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर नगर के चीमा चौराहे के समीप रात को एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल और पुलिस के 100 से अधिक कर्मचारी नौ अग्निशमन वाहनों की मदद से बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग से गोदाम के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। आसपास के 15 मकानों में रहने वालों ने एहतियातन अपने घरों को खाली कर दिया है।

विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 10:45 बजे चौराहे से 50 मीटर भीतर गली में दो मंजिले गोदाम से अचानक धुंआ उठने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी फर्नीचर कारोबारी जीवन सिंह उफ डड्डू को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे गोदाम से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं थी। उन्होंने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर आईं और आग बुझाने का प्रयास किया। पहले दो अग्निशमन वाहन से आग को काबू करने की कोशिश की गई। सफलता नहीं मिलने पर वाहनों की संख्या पांच बाद में नौ कर दी गई। बावजूद इसके रात 12:30 बजे तक आग भड़कती रही।

विज्ञापन

15 घर आए खतरे की जद में
आग लगने के कारण गली में बने 15 घर भी खतरे की जद में आ गए। पुलिस प्रशासन ने इन घरों में रहने वालों को सुरक्षा के लिहाज से घर खाली करने को कहा। इसके बाद पूरा मोहल्ला गोदाम में लगी आग को काबू करने में जुट गया। गोदाम स्वामी के यहां 70 से 80 लाख रुपये का लकड़ी और प्लास्टिक का फर्नीचर रखा जाता है। दोनों की पदार्थ ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से भड़कने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तंग गली ने बढ़ाई मुश्किलें
चीमा चौराहे से लगी गलियां बेहद तंग हैं। यहां भारी वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी होती है। बुधवार को जब गोदाम में आग लगी तो दमकल की गाड़ियां भी एक-एक कर ही वहां खड़ी हो सकीं। इसके कारण एकजुट होकर पानी की बौछार फेंकने में परेशानी हुई। एफएसओ श्याम सिंह ने बताया कि जगह चौड़ी होती तो आसानी से पांच-छह वाहनों की मदद से पानी की बौछार कर आग को काबू कर लिया जाता।

 

आग की स्थिति बेहद भयावह है। दमकल विभाग के अलावा आसपास की फैक्टरियों से भी अग्निशमन वाहन बुलाए गए हैं। मौके पर पुलिस बल आसपास के लोगों को सतर्क कर रहा है। निचले तल पर आग कुछ धीमी हुई है। ऊपरी मंजिल पर आग को काबू करने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। -प्रशांत कुमार, सीओ, काशीपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed