{"_id":"69dbf203eb721dfb010b7cbe","slug":"for-pilibhit-tractor-trolley-overturned-seven-laborers-injured-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-141524-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीलीभीत के लिए ... ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सात मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीलीभीत के लिए ... ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सात मजदूर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार सुबह पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर सात मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर छह मजदूरों को घर भेज दिया जबकि एक घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट भरकर ग्राम नूरपुर की ओर जा रही थी। ट्रॉली में ईंटों के ऊपर सात मजदूर बैठे थे। इसी समय सामने से एक कार तेज रफ्तार से आई और उससे बचने के लिए चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सभी मजदूर ट्रॉली के नीचे दब कर घायल हो गए।
घायलों मेें खजूरिया नवी पीलीभीत (यूपी) निवासी अवधेश कुमार, अरुण कुमार, राम सागर, जयवीर, दीपक कुमार, भगवान दास, हाकमपुर पीलीभीत (यूपी) निवासी संजीव शामिल हैं। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घायलों को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को छुट्टी दे दी। हालत गंभीर होने पर भगवानदास को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X