सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two employees travelling from Rudrapur to Delhi were robbed of Rs 7 lakh at gunpoint on a train

Uk: दो कर्मियों से ट्रेन में तमंचे के बल पर सात लाख की लूट, बिलासपुर में हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 15 Apr 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मियों से ट्रेन में तमंचे के बल पर सात लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बिलासपुर के पास बदमाशों ने उन्हें तमंचे के दम पर घेरकर वारदात को अंजाम दिया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।

Two employees travelling from Rudrapur to Delhi were robbed of Rs 7 lakh at gunpoint on a train
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से ऑटोमोबाइल का सामान लेने जा रहे दो कर्मियों से ट्रेन में असलहे के बल पर लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिलासपुर में बदमाश सिर पर तमंचा रखकर सात लाख ले गए। उन्होंने भागते समय हवाई फायर भी किए। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और कारोबारियों ने जानकारी ली। उधर, बिलासपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


रुद्रपुर सिंह कालोनी स्थित जपनीत आटो में कार्यरत कर्मी रितिक मंडल, साहिब सिंह सामान लेने संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। बुधवार सुबह वह रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति पर बैठे। उनके पास पैसा होने की भनक बदमाशो को लग गई। दोनों ने पैसे बेल्ट बना कमर पर बांध रखे थे। जिस पर तीन बदमाश भी उनके साथ ही ट्रेन पर चढ़ गए। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई। बदमाशो ने रितिक मंडल व साहिब सिंह को घेर कर उन पर तमंचे व पिस्टल तान कर सात लाख लूट कर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए। लूट की घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के साथ व्यापारी रेलवे स्टेशन रुद्रपुर पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा से मुलाकात कर बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed