सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatima resonates with the chants of Goljju, the god of justice

Khatima: भव्य स्वागत के बीच पहुंची गोल्ज्यू यात्रा, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 21 Apr 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

खटीमा में गोल्ज्यू यात्रा 2026 के आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा, जयकारों और पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का भव्य स्वागत कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

Khatima resonates with the chants of Goljju, the god of justice
खटीमा में ग्वल्ज्यू यात्रा के दौरान आर्शीवाद प्राप्त करते श्रद्वालु। - फोटो : स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

विस्तार

खटीमा के धरोहर न्यास की ओर से संचालित गोल्ज्यू यात्रा 2026 के सोमवार को खटीमा पहुंचने पर कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच और अनेक धार्मिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जयकारों के साथ श्रद्वालुओं ने गोल्ज्यू के रथ में देव डांगरों का पूजन वंदन किया।

Trending Videos

खटीमा में सबसे पहले गोल्ज्यू यात्रा का टनकपुर रोड अमाऊं स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर और नगर मार्ग में प्रवेश पर श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार में संजय मार्केट में श्री श्याम शिष्ट मंडल की टोली ने पुष्प वर्षा अंग वस्त्र भेंट कर गोल्ज्यू के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण कर यात्रा को रवाना किया।

सितारगंज रोड के पास व्यापारियों ने मातृ शक्ति के साथ स्वागत किया। यात्रा श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर कंजाबाग रोड पहुंचा। श्री सिद्धेश्वर महिला कीर्तन मंडली और मंदिर समिति ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे विजय भट्ट और अन्य गोल्ज्यू यात्रा में शामिल श्रद्वालुओं का अभिनंदन किया। इसी के साथ गोल्ज्यू यात्रा को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

वहां पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ,कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच के अध्यक्ष टीएस खाती, महासचिव भुवन चंद्र भट्ट, मनोज कन्याल, शंकर लोहनी, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, शांति पांडेय, सावित्री बुंगला योगिता विष्ट,दया भट्ट, कमला मेलकानी,सीमा जोशी, विमला मुंडेला, राजेंद्र सिंह, घनश्याम सनवाल,नवीन कापड़ी,केडी भट्ट,जगदीश पाण्डेय, जगत मार्कण्डेय,जीवन धामी, कुंदन बोरा,जेपी ओली,डॉ. नवीन भट्ट, हरगोविंद कन्याल, हरीश जोशी, खिलेश पांडेय, संजय भट्ट, प्रेमप्रकाश जोशी, अंकुश त्यागी राहुल गोयल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed