सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gadarpur MLA along with his son reached the tehsil in the matter of tribal society's land

जमीन विवाद: पांडे अपने बेटे संग पहुंचे तहसील, मंडलायुक्त के आदेश पालन नहीं होने पर जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 23 Apr 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

बाजपुर में जनजाति समाज की जमीन के मामले में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, बेटे और समर्थकों संग तहसील पहुंचे जहां मंडलायुक्त के आदेश के अनुपालन और खतौनी जारी करने का अनुरोध किया। 

Gadarpur MLA along with his son reached the tehsil in the matter of tribal society's land
बाजपुर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान से वार्ता करते विधायक पांडे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बाजपुर में जनजाति समाज की जमीन के मामले में गदरपुर विधायक अपने बेटे सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ तहसीलदार से मिले। विधायक ने मंडलायुक्त के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए खतौनी जारी करने का अनुरोध किया। इस पर तहसील प्रशासन ने मंडलायुक्त के आदेश को दर्ज कर दस्तावेज की प्रति जारी की।

Trending Videos

दो दिन पहले गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुग ने जनजाति समुदाय की नन्नी देवी, संजू, मंगल सिंह ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के बेटे अतुल पांडे पर जमीन नाम कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया था। आरोप था कि विधायक के बेटे ने कथित तौर पर साक्ष्यों में गड़बड़ी कर जमीन को वर्ग 1 क में दर्ज कराकर अपने नाम करवा लिया। जमीन का वाद मंडलायुक्त न्यायालय में चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023 में कमिश्नर की ओर से एकतरफा जनजाति जाति समाज के पीड़ित के पक्ष में आदेश दिया लेकिन आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा था। बुधवार दोपहर विधायक अरविन्द पाण्डेय अपने बेटे अतुल पांडे सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के कार्यालय पहुंचे। विधायक ने कमिश्नर के आदेशों के अनुपालन में नहीं होने पर नाराजगी जताई। विधायक घंटेभर तहसील दफ्तर में बैठे रहे। तहसील प्रशासन ने मंडलायुक्त के आदेश को अंकित करते हुए दस्तावेज की एक प्रति जारी कर विधायक पांडे को दी। विधायक अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि चुनाव नजदीक है। उनके राजनीतिक विरोधी तरह-तरह के प्रपंच रचकर उनकी छवि को धूमिल करना चाहते है। कहा कि वे किसी के साथ अन्याय नहीं चाहते।

एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा ने बताया कि उक्त प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed