{"_id":"69e91c97011bb0d50f0ff654","slug":"elderly-man-dies-after-being-shocked-by-land-mafias-occupation-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-141947-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भू-माफिया के कब्जे से सदमे में आए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भू-माफिया के कब्जे से सदमे में आए बुजुर्ग की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। खड़गपुर देवीपुरा में अपनी कृषि भूमि पर भू-माफिया की ओर से कब्जे से आहत 80 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश की सदमे से मौत हो गई। परिजनों ने भू-माफिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए तब तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया जब तक प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश नहीं की। प्रशासन की ओर से अवैध बाउंड्री वॉल तुड़वाए जाने के बाद ही परिजनों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया।
मृतक ओमप्रकाश के पुत्र जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि उनके पिता खड़गपुर देवीपुरा स्थित अपनी कृषि भूमि पर वर्षों से खेती कर रहे थे। आरोप है कि एक अधिवक्ता और उसके कुछ अज्ञात साथियों ने पुलिस की मिलीभगत से जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर वहां बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी थी। अपनी आंखों के सामने जीवन भर की कमाई को लुटता देख उन्हें को गहरा मानसिक आघात लगा जिसके कारण मंगलवार रात उनकी जान चली गई।
बुजुर्ग की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और भूमि की तत्काल पैमाइश की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भूमि की पैमाइश कराई। पैमाइश में शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने वहां खड़ी की गई बाउंड्री ढहा दी। इसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया।
आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X