सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest beat officer of forest outpost in Kashipur assaulted, bike set on fire

Kashipur: वन चौकी के वन बीट अधिकारी से मारपीट, बाइक फूंकी; पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 15 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में वन चौकी से लकड़ी चोरी का विरोध करना वन कर्मी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने वन बीट अधिकारी के साथ मारपीट कर उसकी बाइक में आग लगा दी।

Forest beat officer of forest outpost in Kashipur assaulted, bike set on fire
शिवराजपुर में वन बीट अधिकारी की बाइक जलाई गई। - फोटो : स्त्रोत : वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज की वन चौकी में घुसकर सोमवार रात कुछ लोग लकड़ी चोरी कर ले गए। जब वन बीट अधिकारी ने मंदिर के पास इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान हमलावरों ने वन बीट अधिकारी की बाइक को आग लगा दी। वन आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos

पतरामपुर रेंज के शिवराजपुर चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे शिवराजपुर वन चौकी में रखी लकड़ी चोरी कर ली गई। लकड़ी गांव के विजेंद्र, सर्वेश, सतेंद्र, मनोज, राजीव निवासीगण गांव शिवराजपुर ने चोरी की थी। सूचना पर वह आरोपियों का पीछा करते हुए शिवराजपुर मंदिर पर पहुंचा और लकड़ी चोरी करने का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए वन बीट अधिकारी के साथ मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर वन बीट अधिकारी के पिता कैलाश सिंह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी हमलावरों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने वन कर्मी की बाइक में आग लगा दी। हमलावरों से बचकर किसी तरह वन कर्मी थाना कुंडा पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं वन बीट अधिकारी का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वन चौकी से कुछ लोग लकड़ी चोरी कर ले गए थे। वन कर्मचारी ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर बाइक जला दी। प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। विभागीय स्तर पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।- संदीप गिरि, एसडीओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग

शिवराजपुर में वन बीट अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।- विभव सैनी, सीओ काशीपुर

वन कर्मियों पर पहले भी हुए हैं हमले


- 9 अप्रैल 2026 को वन बीट अधिकारी विमल चौधरी के साथ उत्तरी लोअर कोसी रेंज पर खनन माफियाओं ने हमला किया।

- 27 मार्च 2025 तराई वन प्रभाग के रामनगर रेंज के वन दरोगा सुखबीर सिंह पर खनन माफियाओं ने हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed