सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two-year-old boy died after falling into a pit in Shakti Farm, causing chaos in the family

Khatima: तीन बेटियों के बाद मन्नत से मिला था बेटा, मंदिर से लाैटने के बाद चली गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 15 Apr 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

शक्तिफार्म में मन्नत पूरी होने की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई जब पड़ोसी के सोखता गड्ढे में गिरने से दो साल के मासूम की मौत हो गई।

two-year-old boy died after falling into a pit in Shakti Farm, causing chaos in the family
पुत्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शक्तिफार्म में सुबह घर में मन्नत पूरी होने पर पूजा-पाठ की खुशी थी और शाम को वही परिवार मातम में डूब गया। पड़ोसी के सोखता गड्ढे में गिरकर दो साल के आदर्श की मौत ने गांव को गमगीन कर दिया। वह तीन बेटियों के बाद पैदा हुआ था। माता-पिता की हृदयविदारक चीत्कार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग भी भावुक हो उठे।

Trending Videos

शक्तिफार्म क्षेत्र के गुरुग्राम में अमित सरकार परिवार के साथ रहते हैं। अमित और उनकी पत्नी पुष्पा ने सुरेंद्रनगर के तारकनाथ धाम शिव मंदिर में कुछ साल पहले मन्नत मांगी थी। तीन बेटियों के बाद दो साल पहले आदर्श का जन्म हुआ था। पूरा परिवार इसे दैवीय कृपा मानता था। मन्नत पूरी होने के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह परिजन मंदिर गए। उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक कर भोग लगाया। दोपहर में परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन किसे पता था कि शाम इतनी मनहूस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षीय आदर्श अक्सर पड़ोस में खेलने जाता था। मंगलवार शाम को भी वह खेलते हुए पड़ोसियों के घर की ओर चला गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान पड़ोसी के बनाए सोखता गड्ढे में मासूम का शव उतराता हुआ मिला।

जिसने देखा रो पड़ा...

सोखता गड्ढे से मासूम काे अचेत हालत में निकाला गया। जिसने भी यह दृश्य देखा वह रो पड़ा। परिवार से लेकर पड़ोस तक माहौल गमगीन हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस बेटे के लिए सुबह मंदिर में भोग लगाया गया था शाम को उसकी अर्थी उठने की नौबत आ गई।

लापरवाही के गड्ढे कब भरेंगे

आदर्श की मौत ने एक बार फिर खुले सोखता गड्ढों और असुरक्षित निर्माण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते आदर्श कब सोखता गड्ढे के पास पहुंचा और उसमें गिर गया, किसी को भनक तक नहीं लगी। आबादी के बीच बिना ढक्कन या घेराबंदी के बने ऐसे गड्ढे खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आबादी वाले क्षेत्रों में खुले गड्ढों की पहचान कर उन्हें ढकने या सुरक्षित करने की मांग की है।

बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र चौधरी, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed