{"_id":"69bc425c60b76277bc05463a","slug":"fruit-prices-rise-as-navratri-begins-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-140535-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नवरात्र शुरू होते ही फलों के दामों में हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नवरात्र शुरू होते ही फलों के दामों में हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र को लेकर बाजार में सजी फलों की दुकान। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ फलों के दामों में खासा उछाल आ गया है। इसी मुख्य वजह चैत्र नवरात्र के दौरान व्रतधारी व मंदिरों में फलों को चढ़ाने में अधिक प्रयोग किया जाता है।
चैत्र नवरात्र शुरू होने से एक-दो दिन पहले ही बाजार में मुख्य रूप से केला, सेब, अमरूद, अंगूर, खरबूजा, पपीता, संतरा आदि फलों के दामों में 10 से 20 फीसदी बढ़ोतरी हो गई है। इसकी मुख्य वजह नौ दिन होने वाले नवरात्र का त्योहार के दौरान व्रतधारी लोगों के अलावा मंदिरों में फलों का प्रसाद वितरण व भोग अर्पित करने में अधिक प्रयोग किया जाता है। ऐसे में बाजार में फलों की मांग बढ़ जाती है। फल विक्रेता राजेश कुमार व इमरान ने बताया कि फलों की आवक में कोई कमी नहीं है, लेकिन बाजार में फलों की मांग इन नौ दिनों तक अधिक रहती है। जिसके कारण दुकानदार फलों के दाम बढ़ा देते हैं।
इन फलों के दामों में हुई अधिक बढ़ोतरी
फल पहले अब (रुपये किलो में)
संतरा 80 100
खरबूज 80 100
अंगूर 120-130 150
सेब 150 रुपये 200-250
पपीता 40 रुपये 50-60
अमरूद 80-100 रुपये 120 से 140
केला 50-60 70-80 रुपये दर्जन
Trending Videos