सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Heat wave hits, 108 ambulance's AC shuts down

Udham Singh Nagar News: गर्मी चरम पर, 108 एंबुलेंस का एसी बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Heat wave hits, 108 ambulance's AC shuts down
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के दावों की हवा निकल गई है। भीषण गर्मी शुरू होने के बाद भी 108 एंबुलेंस में एसी चालू नहीं होने पर गंभीर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग और अनुबंधित कंपनी की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही हैं।
Trending Videos

काशीपुर क्षेत्र के एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय, पीएचसी नारायण नगर, महुआखेड़ा गंज, ढकिया, कुंडा में 108 एंबुलेंस संचालित है। देखरेख के अभाव में वाहनों की स्थिति खराब होती जा रही है। काशीपुर अस्पताल में संचालित 108 एंबुलेंस को स्टार्ट करके देखने पर एसी बंद पाया गया। लंबे समय से एसी खराब बताया जा रहा है। गर्मी शुरू होने के बाद भी अभी तक एसी की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। हायर सेंटर रेफर होने वाले गंभीर मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आगे और भीषण गर्मी पड़ने वाली हैं। शीघ्र एसी ठीक नहीं होने पर सबसे अधिक परेशानी जले हुए मरीजों को होगी है। तेज हवा चलने के कारण आए दिन कहीं न कहीं आग की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में उच्च स्तर की सुविधा नहीं होने पर गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज निजी अस्पताल नहीं जा पाते हैं। उन्हें 108 वाहन से हल्द्वानी ले जाया जाता है। वाहन में व्यवस्था होने के बाद भी मरीजों को एसी की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
कोट:
काशीपुर सरकारी अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस में एसी खराब की जानकारी नहीं है। कंपनी कर्मी से बात करके अगले पांच दिनों में एसी को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed