{"_id":"69f25a17f544096dac0c9c8d","slug":"train-operations-affected-many-trains-short-terminated-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-140751-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कई गाड़ियां शॉर्ट-टर्मिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कई गाड़ियां शॉर्ट-टर्मिनेट
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में बरेली सिटी यार्ड स्थित क्रॉसिंग संख्या 248/स्पेशल एलएचएस (लो हाइट सबवे) निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए कुछ गाड़ियों को शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है।
बुधवार को रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 05402 काशीपुर–बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी 29 अप्रैल से आठ मई तक इज्जतनगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस अवधि में यह गाड़ी इज्जतनगर और बरेली सिटी के बीच नहीं चलेगी। 55313 बरेली सिटी–लालकुआं सवारी गाड़ी भी 29 अप्रैल से आठ मई तक बरेली सिटी के बजाय इज्जतनगर से ही संचालित की जाएगी और दोनों स्टेशनों के बीच सेवा निरस्त रहेगी। वहीं 05401 बरेली सिटी–रामनगर स्पेशल डेमू 30 अप्रैल से नौ मई तक इज्जतनगर से चलाई जाएगी और इज्जतनगर–बरेली सिटी खंड में इसका संचालन नहीं होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि एलएचएस निर्माण कार्य के कारण यह अस्थायी बदलाव किया गया है।
Trending Videos