सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The condition of roads in the industrial areas of Mahuakheda Ganj is pathetic.

Udham Singh Nagar News: महुआखेड़ा गंज के औद्योगिक आस्थानों में सड़कों की स्थिति दयनीय

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The condition of roads in the industrial areas of Mahuakheda Ganj is pathetic.
विज्ञापन
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज में औद्योगिक इकाइयों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा एवं उनके निराकरण के लिए कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अधिकारियों की बैठक हुई।
Trending Videos

केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि महुआखेड़ा गंज के औद्योगिक आस्थानों में सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। बरसात में पानी सड़कों पर जमा हो जाता है जिससे उद्योगों में उत्पादन की प्रक्रिया बुरे तरीके से प्रभावित हो जाती है। स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था न होने से श्रमिकों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीसीसीआई के महुआखेड़ागंज के जोनल चेयरमैन गौरव जैन ने बताया कि इन दिनों महुआखेड़ा गंज के उद्योगों में बहुत पावर रोस्टिंग हो रही है जिससे उद्योगों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। बैठक में उद्यमी सदस्यों ने शाम को उद्योगों में शिफ्ट चेंज होने के समय पांच बजे से 7:30 बजे तक तेज रफ्तार में चलने वाले डंपरों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
वहीं मेयर दीपक बाली ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को महुआखेड़ागंज स्थित औद्योगिक आस्थानों में बनने वाली सड़कों एवं पानी की समुचित निकासी हेतु नालियों के निर्माण में आने वाले खर्च का एस्टिमेट बना कर देने को कहा।
बैठक में केजीसीसीआई के महासचिव नितिन अग्रवाल, सौरभ जैन, सत्यम अग्रवाल, पुनीत सिंघल, गौरव जैन, आशीष सक्सेना, मनदीप सिंह, दीपक कुमार आर्य, विक्रम अधिकारी, सचिन कुमार आदि रहे। वहीं, लोनिवि ईई विवेक सक्सेना, एई परवेज आलम, नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा गंज के ईओ सतीश कुमार, यूपीसीएल एसडीओ महक मिश्रा आदि रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed