सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Heavy vehicles are galloping through the ring road, risk of accidents

Udham Singh Nagar News: रिंग रोड से सरपट आ रहे भार वाहन, हादसों का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles are galloping through the ring road, risk of accidents
विज्ञापन
रुद्रपुर। रिंग रोड से नैनीताल हाईवे पर बने सर्विस रोड पर भार वाहनों के सरपट आने से हादसे का खतरा उत्पन्न हो रहा है। रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए रंबल स्ट्रिप की दरकार है।
Trending Videos

नगर में बनी रिंग के अंतिम छोर का मिलान नगर में सिडकुल के पारले चौक पर होता है। इस स्थान पर वीओपी का निर्माण हुआ है। रिंग रोड से आने वाले भार वाहनों के वीओपी के नीचे से सिडकुल की ओर जाने की व्यवस्था है। वीओपी के पास सर्विस रोड बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रोड से नगर से आवाजाही करने वाले वाहन गुजरते हैं। रिंग रोड से तेज गति से भार वाहन और अन्य वाहनों के आने से सर्विस रोड से गुजर रहे वाहनों से टकराने का खतरा बना हुआ है। सर्विस रोड के छोर से सटे रिंग रोड पर वाहनों की गति कम करने के लिए अवरोधक भी नहीं लगे हैं। सर्विस रोड के पास रिंग रोड के अंतिम छोर पर रंबल स्ट्रिप नहीं लगाए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

-इंसेट:
दो अप्रैल को हो चुका हादसा
रुद्रपुर। दो अप्रैल को नगर से दिनेशपुर जा रहे मैजिक वाहन को वीओपी के पास सर्विस रोड पर रिंग रोड से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मैजिक वाहन को काफी नुकसान पहुंचा था। वाहन में सवार एक यात्री को चोट लग गई थी। गनीमत रही कि मैजिक वाहन पलटा नहीं। अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।

कोट:
सर्विस रोड के पास रिंग रोड में बड़े रंबल स्ट्रिप लगवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधितों को निर्देशित किया जा रहा है। रिंग रोड से वीओपी पर आने वाले वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। - तुषार गुप्ता, साइट इंचार्ज, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed