सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband arrested for dowry death

Udham Singh Nagar News: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for dowry death
विज्ञापन
जसपुर। दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें पति समेत ससुराल पक्ष के चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिता ने ससुरालियों पर बेटी को फंदा लगा कर मारने का आरोप लगाया है।
Trending Videos


ग्राम लालापुर पीपलसाना थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी निवासी नन्हे ने बताया कि आठ माह पहले उन्होंने अपनी बेटी नाजमा परवीन (24) का विवाह खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी शाहनवाज से किया था। पति, हुसन जहां (सास), महरीन (ननद), शाकिर एवं दो सगे बहनोई व कई अज्ञात लोगों ने दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हे ने आरोप लगया कि मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी से मारपीट कर छोड़ देने की धमकी देने लगे। 14 मार्च की सुबह आरोपियों ने उनकी पुत्री को फंदा लगाकर मार दिया। उनकी पुत्री पांच माह की गर्भवती थी।

एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर जसपुर कोतवाली में दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति शाहनवाज को उसके घर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed